हवालाती से मिला नशीला पदार्थ

Front hulchul news : ताजपुर रोड की केंद्रीय जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ रही है। तलाशी के दौरान एक हवालाती से 50 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हरसुखवीर सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना के न्यू शिमलापुरी क्षेत्र का रहने वाला है।