Jalandhar : तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा बिजली का खंभा

Front hulchul news ; मकसूदा सब्जी मंडी के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों को बिजली बंद रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।