सुच्ची पिंड रोड़ पर खाली प्लाट में लगातार चल रहा सरकारी तेल के टैंकरों से तेल और डीजल निकालने का काला धंधा

Front hulchul news : जालन्धर के थाना सूर्य इंक्लेव , रामा मंडी की हद मे पड़ते गांव शेखे पुल से सुच्ची पिंड जाने वाले रास्ते में एक खाली प्लाट में इंडीयल आयल के पैट्रोल वाले टैंकरों में से चोरी तेल निकाला जा रहा है। ये सब ड्राईवर मालिकों की मिली भगत से तेल निकालने का खेल लगातार खेल रहे हैं। यह तेल उस समय निकाला जाता है जब तेल से भरा टैंकर कंपनी से बाहर उसे शेखे गांव से सुच्ची पिंड की तरफ लेकर जाते है।

बताया जा रहा है कि इस प्लाट में लगातार रोज ही यह यह काम किया जा रहा है। इस दौरान ड्राईवर मालिकों की मिली भगत से बड़ी गिनती में लीटरों तेल निकाल कर अपनी कैनियों आदि में भर कर स्टोर कर लेते हैं।

इस सबंधी सूचना मिलने पर जब मीडिया फ्रंट हलचल की टीम ने जांच की तो पत्रकार और कैमरामैन को वहां तेल निकालने वालों ने बंधक बना उनके साथ मारपीट की गई। उनके मोबाइल छीन लिए गए। यहां तक कि उनकी आईडी और पर्स में 2000 रुपए भी निकाल लिए गए। गन पॉइंट पर लेकर पत्रकारों की वीडियो बनाई गई। फ्रंट हलचल अखबार के पत्रकार का कहना है कि वह अपने कैमरामैन आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुची पिंड के पास इंडियन ऑयल डिपो के पिछले हिस्से में जा रहे थे। आरोप है कि वहां जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से तेल चोरी करने (पेट्रोल और डीजल काला धंधा) वालो का पर्दाफाश करने गए थे। जैसे ही पीड़ित फ्रंट हलचल अखबार के पत्रकार और उनके कैमरामैन ने इस अवैध तेल चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया, वैसे ही वहां 15 से 20 लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने आते ही दोनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों पत्रकार और कैमरामैन,ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की। जिनका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और पुलिस को कंप्लीट भी दी गई देखना होगा तो पुलिस प्रशासन कितनी जल्दी में काले धंधों पर कार्रवाई करता है