Front hulchul news : ताजपुर रोड सेंट्रल जेल की सुरक्षा कार्यप्रणाली एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। चेकिंग के दौरान हवालातियों से नशीला पदार्थ व मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपीयो के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवालातियों से 60 ग्राम क्रीम रंग का नशीला पदार्थ व 2 मोबाइल बरामद हुए हैं जिनकी पहचान तरनप्रीत सिंह उर्फ तरुण, परमिंदर सिंह उर्फ पिदर, सुखविंदर सिंह उर्फ गोली के रूप में हुई है।
