लोक निर्माण विभाग में खुला नौकरियों का पिटारा

Front hulchul news : पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री आवास पर शाम चार बजे हुई इस बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया। सरकार ने छात्रों, युवाओं और बाढ़ सुरक्षा को लेकर कई बड़े निर्णय लिए हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि NEET री-एग्जाम देने वाले विद्यार्थियों को 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में छात्रों को आसानी होगी। वहीं, छात्रों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

पंजाब सरकार ने 1013 लेक्चरर पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को पांच साल की आयु सीमा छूट देने का फैसला लिया है। यह छूट युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग में 156 इंजीनियरों की सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। इससे विभाग में तकनीकी जनशक्ति मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नहरों और ड्रेनों की डी-सिल्टिंग का कार्य तेजी से चल रहे हैं। सरकार का फोकस है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।