सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Front hulchul news : पंजाबी और बॉलीवुड के बड़े सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद ’24HS फिटनेस दिल्ली’ नाम से उनका जिम है, जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस मामले की जिम्मेदारी पिछले कुछ दिनों से इस तरह के वारदात को अंजाम देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है। इस पूरे मामले का कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ’11/06/26 की सुबह-सुबह, पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को दिल्ली के पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित (24 Hs फिटनेस) जिम में गोलीबारी की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। लोकल और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।