Front hulchul news : सीआईए स्टाफ तरनतारन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 116 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर पिस्तौल, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, 2 मोबाइल फोन और एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना खालड़ा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस ने गांव बासरके की दाना मंडी में लगाए गए नाके के दौरान बिना नंबरी मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह पुत्र तेगा सिंह निवासी डुगरी और आकाशदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी माड़ी उदोके, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को काबू कर उनके पास से 3 किलो 116 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है, जिसमें कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन की खेप और हथियार पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर किस तरह मंगवाते थे।
