आवासीय इलाके में बन रही व्यावसायिक दुकान ने खड़े किए सवाल, जांच की मांग

क्या निगम के बिल्डिंग विभाग से मनीष अरोड़ा की होगी मिलीभगत?

Front hulchul news, जालंधर : लंबा पिंड चौक से जंडू सिंघा जाने वाले रास्ते पर, शुरुआत में बाएं तरफ स्थित पेट्रोल पंप के साथ थ्री स्टार कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर गुलशन मीट के सामने एक आवासीय इलाके में बन रही व्यावसायिक दुकान को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

इलाका वासियों का कहना है कि यह निर्माण आवासीय संपत्ति के अंदर किया जा रहा है, जिसके कारण उन्होंने इसकी कानूनी स्थिति और नगर निगम से आवश्यक मंजूरियों के संबंध में जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत हो रहा है तो इससे न केवल शहरी योजना प्रभावित होगी, बल्कि सरकारी नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े होंगे।

निवासियों का यह भी कहना है कि उन्होंने इस मामले की ओर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग का ध्यान दिलाया है। उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और यदि कोई नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो पंजाब म्यूनिसिपल कानूनों के अनुसार बनती कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने यह भी मांग की है कि इस इलाके की देखरेख करने वाले बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई की भी समीक्षा की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाए।

इलाका वासियों ने नए नगर निगम कमिश्नर से उम्मीद जताई है कि शहर में गैर-अधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावशाली और पारदर्शी कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाए ताकि आवासीय इलाकों में नियमों का पालन हो सके और सरकारी नियमों को सख्ती से लागू किया जा सके।

स्थानीय लोगों और कुछ सूत्रों का दावा है कि इस निर्माण से “Om Namah Shivaye” नाम से जाने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर का संबंध हो सकता है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। संस्थान संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

इलाका वासियों ने आरोप लगाया है कि उनकी शिकायतों के बावजूद बिल्डिंग विभाग द्वारा प्रभावशाली कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, जिनमें बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष अरोड़ा भी शामिल हैं, की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संस्थान ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों का पक्ष जानने की कोशिश की है; उनका जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।