Front hulchul news :विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर के गांव पालकदीम में एनएच-44 को बंगा–फिल्लौर रोड से जोड़ने वाली लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महत्वपूर्ण लिंक रोड का उद्घाटन पंजाब आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल तथा फिल्लौर हलका प्रभारी हरजोत कौर लोहटिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नई लिंक रोड क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी और किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम लोगों के लिए आवागमन को अधिक सुगम बनाएगी।
वहीं, हरजोत कौर लोहटिया ने कहा कि फिल्लौर क्षेत्र के लोगों से किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख परिवारों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कुलदीप सिंह धालीवाल और हरजोत कौर लोहटिया ने सभी नए सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में बीबी जसविंदर कौर (पूर्व सरपंच), सुनीता (ब्लॉक प्रधान महिला विंग), कश्मीरी सिंह थांदी (यूएसए), सुखविंदर सिंह लंबादाल, डॉ. गुरचरण भाटिया, बलविंदर सिंह फलबोता, हरदीप सिंह थांदी, जरनैल सिंह थांदी, बिंदर थांदी, प्रीतम सिंह थांदी, गुरपाल सिंह थांदी और साबी साईं अपने समर्थकों सहित शामिल हुए।
नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीतियों और जनहितैषी फैसलों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
ग्रामीणों ने इस लिंक रोड को क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग बताते हुए कहा कि इसके बनने से आवागमन आसान होगा और पूरे इलाके के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने पंजाब सरकार, कुलदीप सिंह धालीवाल और हरजोत कौर लोहटिया का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी संजय अटवाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुखदीप सिंह अप्परा, वरिंदर सिंह सैनी, गौरव बावा, वैभव शर्मा, मेशी, बिल्ला, राहुल पुंज, मनदीप सिंह, धर्मेंद्र, परमेश्वर पंडित, बलवीर सिंह, बलकार सिंह अप्परा, लाडी बसरा, सरपंच रोशन लाल रोशी, अमनजीत विक्की, हीरा मनी धारीवाल, अशोक शर्मा, प्रिंस सरपंच, सीमा बडाला सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
