माता वैष्णो देवी मंदिर पटेल नगर मे आयोजित श्री गणपति बप्पा मोर्या जी की पित्तल की मूर्ति पर किये गये मिट्टी के लेप व दुर्वा का मंदिर परिसर मे ही विसर्जन करने की अनोखी पहल

मूर्ति की बेअदवी को रोकने व पर्यावरण संरक्षण की पहल

Front hulchul news : पवन शास्त्री बठिंडा 25 सिंतम्बर स्थानीय पटेल नगर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर मे मंदिर ट्रस्ट तथा भक्तो के सहयोग से श्री गणेश महोत्सव बडी श्रद्धा व पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाया गया मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विजय गौड ने बताया कि गत 14 सिंतबर भाद्रपद की गणेश चतुर्थी को आदिदेव श्री गणेश जी की पित्तल की मूर्ति की पूरे विधिविधान पूर्वक स्थापना की गई थी और आज पूरे बारह दिनों तक बडी श्रद्धा से पूजन तथा मिट्टी का लेप किया गया और प्रतिदिन सांय 4.30 से 6 बजे तक महिला संकीर्तन मण्डिलयो भारत नगर, पटेल नगर, ग्रीन एवेन्यु कालोनी, कमला नेहरु कालोनी, बाबा फरीद नगर, तथा फेस थ्री की महिलाओ द्वारा गणपति बप्पा मौर्य के भजनो का गुणगान किया गया

इस मौके भजनो पर नाच गाकर भक्तो ने खूब आनंद उठाया पंडित विजय गौड ने कहा कि मूर्ति की बेअदवी को रोकने तथा पर्यावरण व जलसंरक्षण हेतु आज मंदिर परिसर मे ही श्री गणेश जी की पित्तल की मूर्ति पर किये गये मिट्टी के लेप व दुर्वा का विधिवत रुप से विसर्जन किया गया उन्होंने मिट्टी को पेड पौधों मे डाल कर पर्यावरण का संरक्षण करने का संदेश दिया जिससे मानव जीवन सुरक्षित रह सके उन्होने शहरवासियो को भी इस विधि को अपनाने तथा मानव जीव जन्तुओ के जीवन की सुरक्षा हेतु अपील की है तथा अपने आराध्य देव श्री गणेश जी का उक्त विधिवत रुप से विसर्जन कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए पंडित विजय गौड ने श्री गणेश जी के परिवार का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव इनके पिता, पार्वती माता, कार्तिक भाई, अशोक सुन्दरी बहन, रिद्धि सिद्धि दो पत्नियों, शुभ, लाभ दो पुत्र, तुष्टि और पुष्टि पुत्रवधूऐ, अमोद प्रमोद पौत्र, आनंद, मंगल, यश,प्रपौत्र ऐसा परिवार है मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पवन शास्त्री ने कहा कि श्री गणेश जी की पूजा अर्चना का यह आयोजन श्रद्धालुओ के लिए अध्यात्मिक व सकारात्मक ऊर्जा का अवसर है उन्होने कहा कि धार्मिक आयोजनो के माध्यम से हमारी युवा पीढी को भारतीय संस्कृति, संस्कारो और धार्मिक पंरपराओ से जोडने मे मदद मिलती है श्री गणेश जी की आराधना केवल धार्मिक आस्था का विषय नही बल्कि यह समाज मे आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना तथा सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम भी है. महासचिव पवन शास्त्री ने कहा कि गणेश विसर्जन का अवसर बडी श्रद्धा और भावुकता से भरा होता है उन्होने कहा कि श्रद्धालुओ ने बारह दिनो तक बडी श्रद्धा व आस्था के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कीऔर विसर्जन के समय अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की.श्री गणेश विसर्जन के बाद भव्य आरती की गईऔर प्रसाद वितरण किया गया इस मौके मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी प्रधान सुशील गोयल, सरप्रस्त सोमराज गर्ग, महासचिव पवन शास्त्री, कोषाध्यक्ष जी. डी. गोयल,उप्रधान अरविन्द जिंदल,रविंद्र शर्मा, सुरिन्द्र कुमार गोयल, अशोक जैन,श्र प्रेम गर्ग, राज बांसल, रमेश चन्द्र गुलाटी, महिला संकीर्तन मण्डल की उमा देवी, अनीता शर्मा, पूनम शर्मा, रेखा शर्मा, सविता गर्ग,शिमला गोयल, नीलम जोशी, प्रवीण कुमारी, अंजुम गर्ग, कविता शर्मा, श्वेता शर्मा, मधु शर्मा, माला, राजरानी, आदि मौजूद थे