Front hulchul news : बटाला में बिस्टिक के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार दोपहर बाहरी इलाके में हाथी गेट पर मौजूद एक बिस्किट गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए एजेंसी के मालिक राजा मल्होत्रा ने बताया कि बाहरी इलाके में हाथी गेट पर उनका बिस्किट गोदाम है, जहां उन्होंने लाखों रुपये के बिस्किट लाकर रखे थे।

उन्होंने बताया कि दोपहर में गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर रखे लाखों रुपये के बिस्किट जलकर राख हो गए, लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचित किया। इस बीच, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों, ड्राइवर दलजीत सिंह हैप्पी धौलपुर, पूरन सिंह, एसएफओ राकेश कुमार, फायरमैन मनिंदर, सुमित मल्होत्रा, परमिंदर सिंह, पंकज कुमार, लवप्रीत और वरिंदर ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकानदार को लाखों का नुकसान हो चुका था।
