नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया सचिव ने पठानकोट के वार्ड नंबर 45 में भाजपा उमीदवार शोभित कुमार के पक्ष किया चुनाव प्रचार

Front hulchul news : पठानकोट के नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा इस बार बेहद सुनियोजित,आक्रामक और बहुस्तरीय रणनीति के साथ मैदान में चुनाव प्रचार किया जा रहा है।चुनाव प्रचार से लेकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तक,भाजपा हर मोर्चे पर सबसे आगे दिखाई दे रही है।यह तेजी भाजपा की चुनावी गंभीरता और माइक्रो-मैनेजमेंट को दर्शाती है।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया सचिव प्रशांत गंभीर द्वारा विशेष तोर पर पठानकोट में पहुंचकर वार्ड नंबर 45 से भाजपा उमीदवार शोभित कुमार के पक्ष में बड़े उत्साह के साथ घर घर जा कर चुनाव प्रचार किया।इस दौरान जनता से मिले सहयोग ने यह साबित कर दिया की लोग अब मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ से प्रभावित है और पठानकोट में भाजपा का मेयर बनना तय है।

पठानकोट के वार्ड नंबर 45 में वोट मांगते हुए भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर,पूर्व विधायक सीमा रानी,अजय भारद्वाज, संदीप डरोली,मंजीत सिंह बिल्ला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता

प्रशांत गंभीर ने बताया कि लोग अब पंजाब में भी डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके है।इस दौरान प्रशांत गंभीर ने लोगो से शहर के विकास के लिए भाजपा उमीदवारो की वोट डालने की अपील की।उन्होंने बताया कि भाजपा आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में है।उन्होंने कहा पार्टी स्थानीय मुद्दों,संगठन और नेतृत्व के संयोजन से अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा की यह रणनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का दीर्घकालिक प्रयास भी है।ये सभी कारक भाजपा को नगर निगम चुनावों में बढ़त दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर अजय भारद्वाज,संदीप डरोली, मंजीत सिंह बिल्ला सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित थे।