सभी जिला शिक्षा अफसरों को जारी हुए निर्देश

Front hulchul news : डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा-कम-स्टेट प्रोजैक्ट डायरैक्टर पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अफसरों को यू-डाइस 2026-27 के अधीन साल 2025-26 के विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन वर्क मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी एस.पी.डी. (आई.सी.टी.) की तरफ से जारी इस पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा हर साल करवाया जाने वाला यू-डाइस सर्वे साल 2026-27 के लिए शुरू हो चुका है।इससे पहले साल 2025-26 के विद्यार्थियों की प्रोग्रेशन एक्टिविटी 28 मई तक मुकम्मल करवाने के लिए कहा गया था,लेकिन यू-डाइस पोर्टल से मिली रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर जिलों में विद्यार्थियों को प्रमोट करने की गति काफी धीमी है। उच्च अधिकारियों द्वारा इस लापरवाही का गंभीर नोटिस लिया गया है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यू-डाइस का काम देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक ही समय पर किया जाता है। कई विद्यार्थी एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से दूसरे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में माइग्रेट या ट्रांसफर होते हैं। ऐसे विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने की जिम्मेदारी उनके पिछले स्कूल की होती है।अगर पिछला स्कूल विद्यार्थी का प्रोग्रेशन वर्क पूरा नहीं करता तो नए स्कूल को अपने यू-डाइस से संबंधित काम को पूरा करने में भारी मुश्किल आती है। विभाग ने कहा है कि चूंकि यू-डाइस सर्वे समयबद्ध होता है, इसलिए सभी जिला शिक्षा अफसर अपने जिलों के समूह स्कूलों को कड़े हिदायत जारी करें कि वे विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन का काम हर हाल में 20 जून तक मुकम्मल करना यकीनी बनाएं।