Front hulchul news : नकोदर इलाके में स्कूल बसों के साथ हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव चक्क वेंडल में दो स्कूली बसों में भयानक टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि एक बस सड़क पर पलट गई। इसे लेकर मिली जानकारी के अनुसार कैंब्रिज स्कूल की बस को पीछे से आ रही मानव सहयोग स्कूल की बस के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इस दौरान कैंब्रिज स्कूल की बस सड़क पलट गई।राहत की बात ये रही कि हादसे के समय बस में कोई सवार नहीं था। घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बस में फंसे फंसे ड्राइवर व क्लीनर को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
