महिला डाक्टर के गले से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार

Front hulchul news : फिरोजपुर रोड पर आरती सिनेमा के पास कार में बैठ रही महिला डाक्टर के गले से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। लुटेरों को पकड़ने के लिए लोग उनके पीछे भी भागे लेकिन दोनों लुटेरे सराभा नगर की तरफ भाग निकले। वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। वारदात का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सलेम टाबरी में स्थित सिंगला अस्पताल के डॉक्टर शाम सुंदर सिंगला के बयान पर 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दिए बयान में डा. शाम सुंदर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ आरती चौक में स्थित महाराजा होटल में खाना खाने के लिए गए थे और गाड़ी उन्होंने होटल के सामने पार्क की थी । जब वह वापसी पर उनकी पत्नी कार में बैठने लगी तो पीछे से आकर एक युवक ने उन्हें धक्का मारा और उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनकर भाग निकला । युवक का दूसरा साथ मोटरसाइकिल स्टार्ट कर पहले ही खड़ा था। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल यशपाल ने बताया कि वारदात स्थल से सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की गई और अगले कैमरों की फुटेज से पता चला है कि आरोपी सराभा नगर की तरफ से मल्हार रोड से होते हए शेरपुर की तरफ भागे और आगे गलियों में घुस गए। आरोपियों को लेकर तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।