फिल्लौर की नई कमान हरजोत कौर लोहटिया के हाथों में, विकास और जनसेवा के लिए ‘आप’ टीम ने भरी हुंकार!

Front hulchul news, फिल्लौर: आम आदमी पार्टी द्वारा फिल्लौर हलके की नव-नियुक्त इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया ने आज मीडिया से विशेष बातचीत करते हुए फिल्लौर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर हलके की पूरी पार्टी टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरजोत कौर लोहटिया ने फिल्लौर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फिल्लौर को एक आदर्श और विकसित हलका बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा।
इस मौके पर प्रदीप दुग्गल (जिला देहाती मार्केट चेयरमैन), मेला सिंह (जिला देहाती मीडिया इंचार्ज), मनदीप सिंह शाहपुर (फिल्लौर हलका मीडिया इंचार्ज), सुखविंदर सिंह सुखा कोट ग्रेवाल, डॉ. अश्वनी कुमार सरपंच, संगठन इंचार्ज संजय अटवाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन रोशन लाल रोशी, जिला देहाती सोशल मीडिया इंचार्ज करुण तथा मनदीप राय गुराया सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरजोत कौर लोहटिया ने कहा कि यदि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वह बिना किसी झिझक के उनसे या पार्टी टीम से संपर्क कर सकता है। लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
बैठक के दौरान नेताओं ने फिल्लौर के सर्वांगीण विकास, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और लोगों के साथ सीधा संवाद बनाए रखने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि आम आदमी पार्टी फिल्लौर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हरजोत कौर लोहटिया और उनकी पूरी टीम की इस मुलाकात ने फिल्लौर के लोगों में नई उम्मीद और विश्वास पैदा किया है कि आने वाले समय में क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।