सैलून पर गोली चलने से मचा हड़कंप

Front hulchul news : पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती आंसुओं की ओर से लगातार पंजाब में कई इलाकों में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसके चलते पुलिस की ओर से भी इन लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है इसके बावजूद कुछ शरारती आंसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आपको बता दे कि ऐसा ही कुछ पठानकोट के मनवाल में देखने को मिला जहां देर रात एक सालों संचालक जब रात को दुकान बंद करके अपने घर चला गया उसके बाद कुछ लोगों की ओर से उसकी दुकान पर फायरिंग की गई जिसकी जानकारी उसे समय पर मिली। जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा और उसने देखा कि उसके शूटर को चीरते हुए अंदर अल्मुनियम के दरवाजे को पार करती काउंटर से गोली आर पार होते हुए दीवार में जा लगी इसके बाद उसकी ओर से यह सारी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके चलते मौके पर सुबह पुलिस पहुंची तो पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमों के साथ इस सारे मामले की जांच की जा रही है।

सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने आकर शटर उठाया, तो शटर पर छेद था। गोली शटर, एल्युमिनियम शीट और काउंटर को चीरते हुए अंदर साइड में गिरी हुई मिली। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोठे मनवाल में सैलून पर गोलीबारी मामले में पुलिस जांच शुरू, अंदर से बरामद हुई गोली

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि गांव कोठे मनवाल स्थित एक सैलून की दुकान के शटर पर गोली चलाई गई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, जहां दुकान के भीतर से एक गोली बरामद हुई है। उन्होंने ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में एक ही राउंड फायर होना सामने आया है। यह गोली किस हथियार से चलाई गई है, इसकी पुष्टि जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास से अन्य साक्ष्य और खोल तलाश रही है। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।